बांसवाड़ा| दो अलग-अलग मामलों में जहर पीने से पुरुष और महिला की मौत हो गई। आंबापुरा थाना क्षेत्र के डेरी गांव में आए दनाक्षरी निवासी दामाद राजू पुत्र किशन की तबीयत खराब हो गई। इस पर ससुराल वाले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद रेफर कर दिया गया। यहां एमजी अस्पताल में किशन ने दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल विशालसिंह ने बताया कि राजू की मौत कीटनाशी पीने से हुई।
हालांकि कीटनाशी किस वजह से पी लिया, यह जांच का विषय है। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में दानपुर थाना क्षेत्र में बारी कटुंबी की सोना पत्नी सुनील मईड़ा की जहर पीने से मौत हो गई। सोना की शादी 5 साल पहले हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।