Home News Business

शादी का दबाव बनाने पर साली का मर्डर:गला दबाकर हत्या के बाद जंगल में गाड़ दिया शव, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Banswara
शादी का दबाव बनाने पर साली का मर्डर:गला दबाकर हत्या के बाद जंगल में गाड़ दिया शव, आरोपी जीजा गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना इलाके में बारी सजवानीया के जंगल में 5 जून को मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते साली शादी का दबाव बना रही थी, इससे परेशान होकर जीजा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को जंगल में गाड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल में गाड़ दी थी लाश

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि 5 जून को दानपुर थाने को सूचना मिली थी कि बारी सजवानीया के जंगल में एक लाश पत्तों और मिट्टी में दबी हुई है, जिसका एक हाथ और पैर बाहर दिख रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाकर देखा तो 20 से 25 साल की युवती की लाश मिली।

आसपास के गांवों में पहचान कराई गई, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। शव को एमजीएच बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद मृतका के परिजन मोर्चरी पहुंचे। मां सजुड़ी, भाई मणीलाल और चाचा वरसिंह ने गले में लॉकेट, काले धागे और बालों में लगे गेटर से पहचान की। मृतका की पहचान सुखा कुमारी (24) पुत्री रामलाल मीणा निवासी जगलावदा, थाना पारसोला के रूप में हुई।

परिजनों ने जीजा पर जताया था शक

सजूड़ी ने बताया कि सुखा 30 मई को दोपहर 2 बजे मुंगाना जाने के लिए घर से निकली थी। उसके पास मोबाइल नहीं था। वह अलवर में बीएड कर रही थी, इसलिए हमने ज्यादा चिंता नहीं की। गांव में किसी ने मोबाइल पर लाश की फोटो दिखाई। कपड़े देखकर शक हुआ। हमारी छोटी बेटी की शादी बारी गांव के राजू से हुई है। शक गहराया तो हम मोर्चरी पहुंचे। शव सुखा का ही था।

मर्डर कर हो गया था गायब

जांच में पता चला कि राजू घटना के बाद से गायब है। मोबाइल बंद है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। राजु बार-बार लोकेशन बदलता रहा। 8 जून को सूचना मिली कि वह भवानपुरा के खाली भूखंडों में छिपा है और रातों-रात अहमदाबाद भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पहले तो राजू ने कहा कि सुखा ने फांसी लगाई थी, डर के कारण उसने शव जंगल में गाड़ दिया। लेकिन पोस्ट मार्टम में फांसी के कोई निशान नहीं मिले। सख्ती से पूछताछ की गई तो राजु टूट गया।

शादी का दबाव बनाने पर कर दी हत्या

उसने बताया कि सुखा से शादी के समय से ही उसका प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते थे। हाल ही में उसे पता चला कि सुखा किसी और लड़के से बात करती है। जब सुखा घर आई तो इस बात पर झगड़ा हुआ। वह नाराज होकर जंगल की ओर भाग गई। राजू पीछे गया। सुखा ने शादी की जिद की। राजू ने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर राजू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर घर से फावड़ा और सब्बल लाकर शव को नीम के पेड़ के पास गाड़ दिया। इसके बाद वह पत्नी के पास बांसवाड़ा चला गया।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस टीम में थानाधिकारी राजवीर सिंह, उप निरीक्षक रवि कुमार थापा, विवेकभान सिंह, हेमेन्द्र सिंह, दिनेश, भगवती, गणेश, जोरसिंह, मोहित जोशी और सिद्धराज सिंह शामिल रहे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×