Home News Business

पुलिस स्थापना दिवस पर 70 अधिकारी और जवान उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Banswara
पुलिस स्थापना दिवस पर 70 अधिकारी और जवान उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह 7 बजे एसपी के निर्देशन में सेरेमोनियल परेड हुई। बाद में 70 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसमें आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार को राजस्थान पुलिस "उत्तम सेवा चिह्न-2023" से सम्मानित किया।

आनंदपुरी थाना से ही कांस्टेबल आशीष कुमार पाटीदार को उत्तम सेवा चिह्न 2022 से सम्मानित किया गया। इससे पहले रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण और रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने भी रक्तदान कर जवानों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा गांधी मूर्ति चौराहे पर राजस्थान पुलिस और एमबीसी के संयुक्त रूप से पुलिस बैंड वादन का कार्यक्रम किया। एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या होगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×