Home News Business

स्कूल लेक्चरर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया: टीचर पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी बात; 3 महीने पहले हुई थी शादी

Banswara
स्कूल लेक्चरर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया: टीचर पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी बात; 3 महीने पहले हुई थी शादी
@HelloBanswara - Banswara -

पत्नी से वीडियो कॉल के बाद स्कूल लेक्चरर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। टीचर की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी भी ग्रेड सेकेंड की टीचर है और अजमेर में पोस्टेड है। मामला बांसवाड़ा के कालिंजरा इलाके का शनिवार रात का है।

ASI लोकेंद्र सिंह ने बताया- सवाई माधोपुर के उलियाना निवासी विनोद मीणा (30) बड़ोदिया उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्रेड फर्स्ट (गणित) टीचर के पद पर साल 2021 से कार्यरत था। वह बड़ोदिया में किराए से रहता था। विनोद खाना पड़ोसी के घर पर खाता था। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह पड़ोस के घर में खाना खाने पहुंचा था। इस बीच पत्नी का वीडियो कॉल आ गया। विनोद बात करते हुए अपने कमरे पर आ गया।

स्कूल लेक्चरर ने मोबाइल को अलमारी पर रखा और पंखे से फंदा लगा लिया। इसके बाद पत्नी ने कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। फिर पत्नी ने पड़ोसी को कॉल किया, जिसने खिड़की से देखा तो विनोद पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्रेड फर्स्ट टीचर विनोद मीणा, जिसने शनिवार रात फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
ग्रेड फर्स्ट टीचर विनोद मीणा, जिसने शनिवार रात फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

जानकारी मिलने पर रविवार सुबह भाई रामखिलाड़ी मीणा बांसवाड़ा पहुंचा। पुलिस ने बताया- युवक ने अंतिम बार पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसके बाद वह पंखे पर लटक गया। आशंका है कि कॉल पर पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ है। पुलिस कॉल डिटेल निकालकर कारणों में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि स्कूल लेक्चरर के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विनोद मीणा मैथ्स का टीचर था। साल 2021 से वह बांसवाड़ा में कार्यरत था।
विनोद मीणा मैथ्स का टीचर था। साल 2021 से वह बांसवाड़ा में कार्यरत था।
शेयर करे

More news

Search
×