Home News Business

देश में रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म का दौर, अब जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी: सांसद

Banswara
देश में रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म का दौर, अब जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी: सांसद
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| भाजपा कार्यालय में शनिवार को उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म का दौर है। केंद्र सरकार ने अमृतकाल का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें जनजाति क्षेत्र के लिए 80 हजार करोड़ का विशेष बजट रखा गया है। रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, मतलब सुधार की प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण बदलाव की ओर बढ़ना है। किसी प्रणाली, नीति या समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पहले सुधार की जरूरत होती है, जिससे चीजें पहले से बेहतर हों।

वहीं परिवर्तन के जरिए उस सुधार को इतनी ऊंचाई तक ले जाना कि वह पूरे सिस्टम, समाज या व्यक्ति को बदल दे। केंद्र की धरती आबा योजना इसी थीम पर तैयार की गई है। इसके तहत जनजातीय क्षेत्र के विकास को शत-प्रतिशत गति देना ही भाजपा संकल्प है। सांसद मन्नालाल ने यह संदेश देने की कोशिश की, कि भारत में अब सुधारों (जैसे बजट, योजनाएं, नीतियां) के जरिए व्यापक परिवर्तन (समाज और विकास में बड़ा बदलाव) का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से सनातन संस्कृति को आत्मसात करने वाला, सर्वकल्याण की भावना रखने वाला रहा है, लेकिन कुछ महत्वाकांक्षी लोग जातिवाद को भड़काकर विदेशी षड्यंत्र रचने में लगे हैं। युवाओं को बरगलाने की साजिश की जा रही है, जो अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर बोहरा, मनोजसिंह चौहान, पूर्व प्रधान राजेश कटारा, जिला महामंत्री नरेंद्र वैष्णव, कांतिलाल अहारी, संजय पंड्या सहित कई नेता मौजूद रहे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×