Home News Business

दो साल से फरार दुष्कर्मी गिरफ्तार

Banswara
दो साल से फरार दुष्कर्मी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| आनंदपुरी थाना क्षेत्र से करीब दो साल से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 21 दिसंबर 2022 को को एक विवाहिता ने बताया एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें आरोपी नाहरपुरा निवासी ललित के विरूद्ध बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाकर दुष्कर्म किया था। जिसमें थानाधिकारी कैलाश चन्द्र के निर्देशन में थाने पर टीम का गठन किया और वांछित ईनामी आरोपी की तलाश की गई। करीब दो वर्ष से अभियुक्त फरार चल रहा था। शनिवार को थानाधिकारी कैलाश चन्द्र मय टीम ने आरोपी ललित को गुजरात के अहमदाबाद शहर से गिरफ्तार किया।

शेयर करे

More news

Search
×