Home News Business

आंबापुरा की 2 महिलाओं से दुष्कर्म किया, केस दर्ज

Banswara
आंबापुरा की 2 महिलाओं से दुष्कर्म किया, केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| आंबापुरा क्षेत्र की दो महिलाओं बांसवाड़ा लाकर होटल में दुष्कर्म किया। दोनों की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में आंबापुरा क्षेत्र की 34 वर्षीय महिला ने 18 अगस्त को हुई घटना को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी ने बताया कि शक्ति नगर निवासी ईश्वर लाल पुत्र पूनमचंद और नापला के सिबला निवासी गोविंद पुत्र रामजी के साथ एक ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जबरन महिला को नए बस स्टैंड के पास होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जांच कोतवाली थानाधिकारी देवीलाल कर रहे हैं। वहीं दूसरा मामला कागदी पिकअप वियर के पास का बताया गया है। जिसमें शांति पुत्र गौतम गणावा को आरोपी बनाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता को आरोपी बहला फुसला कर लाया व कागदी क्षेत्र में दुष्कर्म किया।

शेयर करे

More news

Search
×