Home News Business

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6-7 मार्च को बांसवाड़ा में:तैयारी बैठक में BAP से गठबंधन का विरोध; प्रस्ताव किया पास

Banswara
राहुल गांधी की न्याय यात्रा 6-7 मार्च को बांसवाड़ा में:तैयारी बैठक में BAP से गठबंधन का विरोध; प्रस्ताव किया पास
@HelloBanswara - Banswara -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 और 7 मार्च को बांसवाड़ा पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा 6 मार्च को मध्य प्रदेश से राजस्थान की सीमा में दानपुर से प्रवेश करेगी। यह छोटी सरवन होती हुई बांसवाड़ा शहर आएगी।

यहां से यात्रा बोरवट, बड़ोदिया, कलिंजरा से होती हुई गुजरात बॉर्डर पर मोना डूंगर तक जाएगी। जिले में राहुल गांधी यात्रा 97 किमी का सफर तय करेगी। इस यात्रा को लेकर बैठक में ब्लॉक वाइस जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एआई सीसी ने सभा का प्रावधान किया है। लेकिन हमें सुझाव देना चाहिए कि दानपुर से लेकर मोना डूंगर तक रैली निकालनी चाहिए। इससे यात्रा में हुजूम दिखाई देगा। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि यात्रा में हमें हमारे कार्यकर्ताओं के पास बनने चाहिए जो राहुल गांधी से मुलाकात कर सकें।

BAP से गठबंधन पर इनकार किया

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में यह चर्चा है कि कांग्रेस और BAP पार्टी में गठबंधन हो सकता है। इस मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया कि कांग्रेस गठबंधन न करे। गठबंधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। विधानसभा में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया, 5 में से 4 सीटें जीती। हम चुनाव लड़ने में सक्षम हैं। घाटोल विधायक नानालाल निनामा ने कहा कि हमारे लिए पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया चुनाव लडेंगे, अगर वो इनकार करते हैं तो हमारे पास कई युवा कार्यकर्ता हैं।

घोघरा का अप्रत्यक्ष पूर्व मंत्री मालवीय पर वार

बैठक में घोघरा ने कहा कि जो लोग BAP कांग्रेस में गठबंधन की बात कर रहे हैं वो कांग्रेस को डुबोने वाले हैं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन आप जानते हैं कि कौन कह रहा है कि कांग्रेस BAP में गठबंधन करेगी।

पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि मैं भी समर्थन करता हूं कि गठबंधन नहीं होगा। बामनिया ने बैठक में ऐलान किया कि इस लोकसभा चुनाव में मैं और मेरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। जो कोई भी लड़ेगा उसके साथ में तन मन धन से सहयोग करूंगा।

राहुल गांधी की यात्रा को हम सभी को मिलकर सफल बनाना हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पंड्या, विधायक रमिला खड़िया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, शंकरलाल, अब्दुल गफार, मनीष देव जोशी, हरीश पांचाल, प्रकाश मईडा, सहित ब्लॉक पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करे

More news

Search
×