Home News Business

पूर्व कोषाधिकारी की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी, घर की तलाशी ली

Banswara
पूर्व कोषाधिकारी की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी, घर की तलाशी ली
@HelloBanswara - Banswara -

जिला कोष कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम से 5.23 करोड़ के स्टांप गबन में आरोपी पूर्व कोष अधिकारी अरविंद शर्मा को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने अरविंद के घर की तलाशी भी ली।

हालांकि पुलिस ने तलाशी किस वजह से ली और इस दौरान कुछ मिला या नहीं, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। इससे पहले आरोपी कैशियर और अन्य आरोपियों ने पूछताछ में सामने आ चुका है कि पूर्व टीओ को गबन की जानकारी थी। इसके बावजूद उच्च ाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी और नहीं किसी तरह की जांच कराई।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार टीओ अरविंद नवंबर 2020 से अक्टूबर 2023 तक कोषाधिकारी पद पर कार्यरत रहा। इसके बाद जीजीटीयू में वित्त नियंत्रक के पद पर कार्य कर रहा है। इधर, पुलिस ने जीजीटीयू प्रशासन को सूचना दी है कि उनको गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कार्मिक और लेखा विभाग को भी सूचित किया है। पुलिस ने संपर्क कर विश्वविद्यालय को जानकारी दी है।

शेयर करे

More news

Search
×