Home News Business

पुलिस ने दिन में किए 114 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Banswara
पुलिस ने दिन में किए 114 वांछित अपराधी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| वस्त्र उद्योग कर्मचारी महासंघ की बैठक 31 मई को बांसवाड़ा में होगी। यह जानकारी महासंघ के जिलामंत्री श्याम सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। महासंघ की 31 मई को होने वाली बैठक की तैयारियां आगामी दस दिनों में पूर्ण कर ली जाएंगी। बैठक में श्रमिकों के हितों को लेकर व्यापक चर्चा होगी आर निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही सरकार को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा।

बांसवाड़ा| पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में 114 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत 75 टीमोंं में 400 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अभियान में स्थाई वारंटी- 14, गिरफ्तार वारंटी-45, सीआरपीसी में 36 और मुकदमे में गिरफ्तार-19 अपराधी शामिल हैं।

छाजा| आनंदपुरी-परतापुर स्टेट हाइवे 10 पर कांगलिया गांव में बाइक सवार युवक गिर जाने से घायल हो गया। युवक काजलिया का बताया जा रहा है।

शेयर करे

More news

Search
×