Home News Business

प्लास्टिक जलाने से लोग परेशान

Banswara
प्लास्टिक जलाने से लोग परेशान
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। प्लास्टिक युक्त कचरे को जलाने पर सोचते हैं कि कचरा खत्म कर दिया। लेकिन इस तरह कैंसर जैसी घातक बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। जी हां ! कस्बे के नए बस स्टैंड पर गमेरा तालाब की पाल पर रोजाना जलाए जा रहे कचरे से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पॉलीथिन की थैलियों सहित कूड़े के ढेर में आग लगाने से उठने वाला धुआं आसपास के सैकड़ों घरों में घुस रहा है। देर शाम को अक्सर कचरा जलाया जाता है। इससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा जाता है। दृश्यता कम हो जाती है। सांस लेने में दिक्कत होती है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×