Home News Business

104 विधानसभा सीटों में से घाटोल में सबसे ज्यादा 80.85% मतदान

Banswara
104 विधानसभा सीटों में से घाटोल में सबसे ज्यादा 80.85% मतदान
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में बाड़मेर में सर्वाधिक 75.93% मतदान हुआ। 73.88% वोट के साथ बांसवाड़ा दूसरे नंबर है। 13 लोकसभा सीटों की 104 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान बांसवाड़ा की घाटोल विधानसभा में हुआ। 80.85% मतदान के साथ यह विधानसभा सीट पहले नंबर पर है।

दूसरे स्थान पर 80.10% मतदान के साथ बायतू सीट है। बांसवाड़ा लोकसभा सीट की बागीदौरा विधानसभा सीट 76.66% मतदान के साथ चौथे स्थान पर है। 5 महीने पहले विधानसभा चुनाव में घाटोल सीट पर 85.35% वोट पड़े। उस लिहाज से लोकसभा चुनाव में 4.5% वोट कम पड़े।

2019 के लोकसभा चुनाव में 81.43% वोट पड़े थे, जो इस बार 0.58% कम है। डेगाना 54.03% मालपुरा 53.00% मारवाड़ जं. 53.56% बामनवास 52.73% निवाई 52.42% घाटोल 80.85% बायतू 80.10% जैसलमेर 78.00% बागीदौरा 76.66% बाड़मेर 75.97%

बांसवाड़ा सीट पर शहरी क्षेत्र के नगर परिषद बांसवाड़ा, डूंगरपुर, नगर पालिका सागवाड़ा, गढ़ी-परतापुर और कुशलगढ़ में 74.58 प्रतिशत पुरुष और 69.60 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की। महिलाओं के मुकाबले 4.98 प्रतिशत पुरुषों ने ज्यादा वोट डाले। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 72.71 प्रतिशत पुरुष और 76.48 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। यहां पुरुषों के मु​काबले महिलाओं ने 3.77 प्रतिशत अधिक वोटिंग की।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×