बाउंड्री करने पहुंची एनपीसीआईएल टीम का विरोध, महिलाओं ने किया हंगामा
विरोध रही महिलाओं में से एक महिला जेसीबी से खोदे गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन करने लगी और काम को रुकवा दिया। काफी देर समझाइश पर भी ग्रामीण नहीं माने। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस पर एनपीसीआईएल की टीम को काम रोकना करना पड़ा।