कायनात ने नहीं बल्कि उसके चार साल के बेटे साहिल से चल गई - जीनत
दावे पर सवाल इसलिए इतने दिनाें तक परिजनाें ने चुप्पी क्याें साधे रखी
इंदिरा काॅलाेनी में गाेली लगने से घायल हुई जीनत हाेश में अा चुकी है। फिलहाल वह उदयपुर में एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। जीनत ने कहा कि वह उसी दिन घर लाैटी थी। जीजा अासिफ के घर पर वह, उसकी बहन कायनात अाैर उसका चार साल का बेटा साहिल भी माैजूद था। भाई अली के जमानत पर अाने के बाद घर पर खाना बनाया था। तब्बु के घर से खाना जीजा के घर लाकर खा रहे थे। इसी बीच उसका मुंह बाेला भाई (नाम नहीं बताया) अाया। उसके पास गन थी। कायनात कपड़े लेने के लिए सामने जीनत के मकान पर चली गई। भाई हाथ धाेने बाथरूम में गया अाैर जीनत उस समय कीचन में।
इसी बीच साहिल ने टेबल पर रखी गन काे उठा लिया। जब जीनत लाैटी ताे साहिल के हाथ में गन देखकर चाैंक गई अाैर उसने उसे छाेड़ देने के लिए कहा। हडबड़ाहट में साहिल से ट्रीगर दब गया अाैर गाेली चल गई। जीनत ने कहा कि उसकी बहन कायनात बेकसूर है। वह इसलिए भाग गई क्याेंकि, दूसरे मामले में पुलिस काे उसकी तलाशी थी। जीनत ने हाेश में अाने के बाद भी अपना स्टेट्स रखा है जिसमें उसने लिखा है कि कायनात काे लेकर अफवाह उड़ाई गई। हालांकि जीनत ये भी कहा कि उसके हाेश में अाने के बाद भी पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए है। गौरतलब है कि पुलिस ने जीनत पर गोली चलाने के आरोप में उसकी छोटी बहन कायनात पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि परिजन यह कह रहे है कि जीनत पर कायनात ने गोली नहीं चलाई है।
पुलिस ने कहा- सबूत माैजूद, मनगढ़ंत कहानी
इधर, इस मामले में काेतवाली पुलिस पूरी तरह अाश्वस्त नजर अा रही है। पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत है कि गाेली कायनात ने ही चलाई है। यह मनगढ़ंत कहानी रची गई है। इसका खुलासा जल्द ही पुलिस कर देगी।
घर से 1.50 लाख कैश चाेरी, जेवर भी ले गए
जीनत ने कहा कि उसे बताया गया है कि उसके घर चाेरी हुई है। जीनत ने कहा कि मेरे घर में 3 लाख कैश थे। जिसमें से 1.50 लाख मां मेरे ईलाज के लिए साथ ले अाई थी। इसके अलावा घर में उसके अाैर उसकी बहनाें के जैवर भी थे। जीतन ने अाराेप लगाया कि चाेरी के बाद भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही। जबकि पुलिस का कहना था कि चाेरी के बाद खुद माैके पर गए। बावजूद परिजनाें ने परिजनाें की रिपाेर्ट नहीं दी।
लेकर अफवाह उड़ाई गई। हालांकि जीनत ये भी कहा कि उसके हाेश में अाने के बाद भी पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए है। गौरतलब है कि पुलिस ने जीनत पर गोली चलाने के आरोप में उसकी छोटी बहन कायनात पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि परिजन यह कह रहे है कि जीनत पर कायनात ने गोली नहीं चलाई है।