Home News Business

बांसवाड़ा में उपचुनाव 26 मई को होंगे:गांगड़तलाई में पंचायत समिति सदस्य और घाटोल में उप प्रधान के खाली पदों पर होगा मतदान

Banswara
बांसवाड़ा में उपचुनाव 26 मई को होंगे:गांगड़तलाई में पंचायत समिति सदस्य और घाटोल में उप प्रधान के खाली पदों पर होगा मतदान
@HelloBanswara - Banswara -

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। यह उपचुनाव 1 जून से 31 दिसंबर 2024 के बीच खाली हुए पदों के लिए होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि पंचायत समिति गांगड़तलाई में पंचायत समिति सदस्य और घाटोल पंचायत समिति में उपप्रधान के रिक्त पदों पर उपचुनाव होंगे।

नाम वापसी 14 मई तक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- गांगड़तलाई पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अधिसूचना 9 मई को जारी होगी। नामांकन 14 मई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। 11 मई को रविवार होने के कारण उस दिन नामांकन नहीं होगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 मई दोपहर तीन बजे तक तय की है। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन और प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

नामांकन 11 बजे तक लिए जाएंगे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- मतदान दलों की रवानगी 25 मई को होगी। मतदान 26 मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 27 मई को सुबह 9 बजे पंचायत समिति मुख्यालय पर होगी। घाटोल पंचायत समिति के उपप्रधान पद के लिए उपचुनाव 29 मई को होगा। इसके लिए बैठक का नोटिस सुबह 9 बजे जारी होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे तक लिए जाएंगे। जांच 11:30 बजे से होगी। नाम वापसी दोपहर 1 बजे तक की जा सकेगी।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- चुनाव चिन्हों का आवंटन और प्रत्याशियों की सूची दोपहर 1 से शाम 5 बजे के बीच जारी होगी। जरूरत पड़ी तो मतदान दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- सभी अधिकारियों को आदेश की प्रति भेज दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता के सभी नियमों की सख्ती से पालना कराई जाए। चुनाव संचालन, मतदान दल गठन, प्रशिक्षण, ईवीएम, लेखा, पूल, स्टोर, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्ति, नियंत्रण कक्ष, सांख्यिकी प्रकोष्ठ और रसद/पीओएल प्रकोष्ठों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी तैयारी में जुट गई है। इन पदों के लिए दावेदारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। जल्द ही नामों की घोषणा करने की संभावना है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×