Home News Business

राष्ट्रीय लोक अदालत में 95‎ प्रकरणों का किया निस्तारण

Banswara
राष्ट्रीय लोक अदालत में 95‎ प्रकरणों का किया निस्तारण
@HelloBanswara - Banswara -

    बांसवाड़ा‎ राष्ट्रीय लोक अदालत में‎ शनिवार को मोटरयान दुर्घटना‎ दावा अधिकरण, बांसवाड़ा में‎ बैंच गठित कर कई मामलों का‎ निस्तारण किया। जिसके तहत‎ पीठासीन अधिकारी परवीर सिंह‎ चौहान की अध्यक्षता में इस‎ अधिकरण के समक्ष 238‎ प्रकरण राजीनामा के लिए रखे‎ गए। जिनमें से 95 प्रकरणों में‎ पक्षकारान के मध्य लोक‎ अदालत की भावना से‎ राजीनामा करवाया जाकर‎ निस्तारण किया गया।‎ बैंच द्वारा उक्त प्रकरणों का‎ निस्तारण करते हुए कुल अवॉर्ड‎ राशि 3,71,54,800/- रुपए‎ पारित की, जिनमें से 10 वर्ष‎ पुरानी दो ईजराय भी लोक‎ ‎ अदालत की भावना से फैसल‎ की जाकर पूर्ण वसूली में‎ निस्तारित की गई।‎ साथ ही इसी बैंच द्वारा अपर‎ जिला एवं सेशन न्यायालय,‎ बांसवाड़ा का भी कार्य करते हुए‎ कुल 08 प्रकरणों का निस्तारण‎ किया गया, जिनमें कुल‎ 12,35,000/- के भी भी‎ अवॉर्ड पारित किये गये। बैंच के‎ सदस्य उमेश दोसी, अभिभाषक‎ उपस्थित रहे।‎ बीमा कंपनी के अधिवक्तागण‎ देवर्षि जोशी, राजेंद्र जोशी,‎ रामवीर शर्मा, दीपक अग्रवाल,‎ देवेंद्र निगम, के.के. उपध्याय,‎ राहुल यादव, यागवेन्द्र जोशी व‎ पक्षकारान के अन्य‎ अधिवक्तागणों ने राष्ट्रीय लोक‎ अदालत के संचालन में सहयोग‎ प्रदान किया।‎

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×