घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, मामला दर्ज
विवाहिता के चिल्लाने पर पड़ोसी उठ गए तो युवक भाग गया। विवाहिता ने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद कसारवाड़ी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर स्त्री लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।