Home News Business

मंत्री खराड़ी बोले- BAP पार्टी नहीं भ्रमजाल:विधायक को अब तक नहीं निकाला, रिश्वत कांड में पूरी पार्टी शामिल

Banswara
मंत्री खराड़ी बोले- BAP पार्टी नहीं भ्रमजाल:विधायक को अब तक नहीं निकाला, रिश्वत कांड में पूरी पार्टी शामिल
@HelloBanswara - Banswara -

केंद्र में भाजपा की सरकार के एक साल पूरा होने पर सरकार के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी और विधायक कैलाश मीणा, जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित जिला पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनकी उपलब्धि के बारे में बताया। कहा कि वो भी अपने बूथों में जाकर लोगों को योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दें।

10 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय

कार्यशाला के बाद दोनों ही नेताओं ने प्रेस वार्ता की। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार खासतौर पर पर्यावरण को लेकर काफी सजग है। इस बार हमने प्रदेश में निर्देश जारी किए हैं कि जो पानी बरसात का बहकर समुद्र में चला जाता है, उसे रोकने के लिए जगह जगह चेकडैम, एनीकट बनाएंगे, पुरानी बावड़ियों का जीर्णोद्धार करेंगे इसके साथ ही इस साल प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाई।

भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया

कहा हाल ही में अपने देखा होगा कि किस तरह चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाकर भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास दिलाया। उससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया को यह भी बताया कि आतंक को भारत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगले कुछ दिनों ने मुख्यमंत्री बांसवाड़ा आएंगे जहां प्रधानमंत्री आवास के सबसे अधिक बांसवाड़ा के लाभार्थियों को लाभ देंगे। बीते 11 सालों में केंद्र की सरकार ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। जिसे जनता ने भी स्वीकार किया है।

बोले- BAP भ्रमजाल पार्टी

मंत्री ने विधायक रिश्वतकांड पर कहा कि यह प्रदेश का पहला मामला है जिससे क्षेत्र की छवि धूमिल की गई। बाप पार्टी कोई पार्टी नहीं बल्कि भ्रमजाल है। रिश्वतकांड में पूरी पार्टी शामिल है उस वजह से विधायक को अब तक पार्टी ने नहीं निकाला। सरकार विधायक को हटाने के लिए जो कानून में प्रावधान होगा उसके अनुसार निर्णय लेगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×