Home News Business

प्रेमी युगल ने जहर खाया :बेहोशी में खेत में पड़े मिले, लड़का अनाथ है, लड़की की शादी दूसरी जगह तय

Banswara
प्रेमी युगल ने जहर खाया :बेहोशी में खेत में पड़े मिले, लड़का अनाथ है, लड़की की शादी दूसरी जगह तय
@HelloBanswara - Banswara -

गढ़ी थाना क्षेत्र के सागवाड़िया गांव में एक प्रेमी युगल के जहर खाने का मामला सामने आया है। दोनों बेसुध हाल में एक खेत में पड़े मिले। गंभीर हालत को देखते हुए परिवार ने दोनों को यहां जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों की हालात चिंताजनक बनी हुई है। लड़का अनाथ है, जबकि लड़की का परिवार उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर चुका है। अस्पताल में साथ आए परिवार ने बताया कि दूर रिश्ते में दोनों भाई-बहन भी होते हैं। इसलिए भी इनका रिश्ता होना संभव नहीं है।

महात्मा गांधी जिला अस्पताल चौकी के अनुसार लड़के का नाम सुरेश है, जिसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी, जबकि मां ने उसे छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाह कर लिया था। ऐसे में युवक उसके नाना (ननिहाल) में रहकर बड़ा हुआ। इस दरम्यान सुरेश का उसी गांव की मनीषा से प्रेम हो गया। दोनों साथ में जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए मनीषा के घरवालों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया, जब यह बात लड़की के माध्यम से लड़के को लगी तो दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया। इधर, हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि 48 घंटे से पहले जहर खाने वाले व्यक्ति के मरने या बचने के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल होता है। उनकी ओर से दोनों का उपचार चल रहा है।
ये बोले थानाधिकारी
गढ़ी थाानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि सागवाड़िया गांव की इस घटना को लेकर मौखिक जानकारी तो मिली है, लेकिन परिवार या हॉस्पिटल चौकी की ओर से इस बारे में सूचना नहीं मिली है। ऐसे में थाने को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×