Home News Business

घुघ्धू की जान के दुश्मन बने पतंग के मांझे: उल्लू की प्रजाति के तीन घुघ्घू का रेस्क्यू किया, दो का उपचार जारी

Banswara
घुघ्धू की जान के दुश्मन बने पतंग के मांझे: उल्लू की प्रजाति के तीन घुघ्घू का रेस्क्यू किया, दो का उपचार जारी
@HelloBanswara - Banswara -

मकर सक्रांति से पहले पतंग उड़ाने में काम में लिया जा रहा मांझा बेजुबान पक्षियों के लिए परेशानी बन रहा है। बांसवाड़ा शहर और समीपवर्ती जंगली इलाकों में इन दिनों घुघ्घू (स्थानीय भाषा में घुधोड़) इन मांझों की चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। बीते 2 दिन के दौरान ऐसे तीन जख्मी घुघ्घू का रेस्क्यू किया गया है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वागड़ बने वृंदावन गोरक्षक दल के पर्यावरण प्रेमियों की ओर से ऐसे घायल जीवों का उपचार कराया जा रहा है। एक घुघ्घू को उपचार के बाद उड़ा दिया गया है। वहीं दो का अभी अस्पताल में इलाज हो रहा है। वहीं कुछ जगहों से ऐसे पक्षियों को कुत्तों द्वारा नोंचंने की जानकारी भी मिली है।

दाहोद रोड से घायल मिला घुघ्घू।
दाहोद रोड से घायल मिला घुघ्घू।

इन जगहों पर मिले घायल पक्षी
इधर, वागड़ बने वृंदावन ग्रुप के प्रीतम सिंह चौहान ने बताया कि एक घुघ्घू शहर के नजर बाग में मिला था। पक्षी के बदन पर मांझा लिपटा हुआ मिला था। इससे उसके पंख भी कट गए थे। इससे वह उड़ नहीं पा रहा था। एक बार लंबी उड़ान भरी भी लेकिन आगे जाकर गिर गया। करीब 24 घंटे के उपचार के बाद उसे ग्रुप के अनिकेत ने वन क्षेत्र में छोड़ा। ऐसे ही एक घुघ्घू यहां दाहोद रोड पर D and D कॉम्पलेक्स के आगे सन्मति कॉलोनी में सर्व धर्म मंदिर के समीप मिला, जबकि दूसरा बच्चेनुमा घुघ्घू सागड़ोद में विट्‌ठल देव के पास मांझे से घायल मिला। इन दोनों का उपचार जारी है।


आदमी जैसा चेहरा
पर्यावरण प्रेमी दीपक द्विवेदी ने बताया कि घुघ्घू को देखने में इसका चेहरा कई बार बिल्ली के मुखौटे सा दिखता है, जबकि बड़े घुघ्घू का चेहरा इंसानों से मिलता-जुलता है। वैसे तो यह निशाचर होते हैं और अक्सर रात के समय शिकार पर निकलते हैं, लेकिन कभी-कभी दिन में पानी पीने के लिए जलाशय पर जाते हैं। वैज्ञानिक तथ्य तो नहीं हैं, लेकिन ऐसा कहते हैं कि रात के अंधेरे में इन पक्षियों के देखने की क्षमता बढ़ जाती है। घुघ्घू अक्सर पुराने पेड़ की खोल में, बड़ी चट्‌टानों के बीच और पुराने महलों में अपना निवास बनाते हैं। ये बड़ा शिकार भी करते हैं।

शेयर करे

More news

Search
×