Home News Business

बहन काे गाेली मारने की आरोपी कायनात एसपी के सामने पेश हुई

Banswara
बहन काे गाेली मारने की आरोपी कायनात एसपी के सामने पेश हुई
@HelloBanswara - Banswara -

इंदिरा काॅलाेनी में बहन पर गाेली चलाने की आरोपी कायनात खान साेमवार काे एसपी के समक्ष पेश हुई। इस दाैरान कायनात ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक केस में खुद काे निर्दाेष बताते हुए कहा कि उसे फंसाया गया है। इस केस में वह काेर्ट से स्टे लाई थी। जिस पर एसपी के समक्ष पेश हुई हूं। जीनत पर गाेली चलाने के केस में कायनात ने कहा कि जीनत मेरी बड़ी बहन है। वह मेरी के लिए मां की तरह है, उसने जाे भी पुलिस काे बयान दिए है वह सही है। कायनात ने बताया कि वह काफी समय से बाहर थी अाैर कल ही लौटी है। इसके बाद कायनात परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। गौरतलब है कि कायनात गुलरेज उर्फ माेंटू के खुदकुशी करने के केस में आरोपी है।

इसी प्रकार 17 दिसंबर काे इंदिरा काॅलाेनी में जीनत काे उसके जीजा के घर में गाेली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल जीनत काे उदयपुर रैफर कर दिया गया था। जहां दाे दिन बाद उसे हाेश अाया था। इस केस में भी कायनात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस केस में पुलिस कायनात काे तलाश रही थी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×