Home News Business

मकान पर हमला, लूट व तोड़फोड़ के आरोपियों से किया सामान बरामद

Banswara
मकान पर हमला, लूट व तोड़फोड़ के आरोपियों से किया सामान बरामद
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। शहर के गांधी मूर्ति क्षेत्र स्थित ओसवालवाड़ा में 13 अप्रैल की रात एक मकान में घुसकर तोड़फोड़, लूट और मारपीट करने के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे पांचों आरोपियों से लूट कर ले जाया गया घरेलू और किराना सामान बरामद किया है। पीड़ित बाहुबल कोठारी ने बताया कि आरोपी लठ-हॉकी लेकर घर में घुसे और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े। फ्रिज, टीवी, जेवर और नगदी ट्रैक्टर में भरकर ले गए। जांच में सामने आया कि यह हमला संपत्ति विवाद के चलते किया गया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी जैकी कटारा, अजय बिहारी, अमन, निखिल उर्फ भूरिया, लालु उर्फ हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से इनको जेल भेज दिया था। न्यायालय से पुलिस रिमांड पर आरोपियों से गुरुवार को लूटा गया सामान वनेश्वर मंदिर के पास से बरामद किया है। डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×