दंपती मंदिर दर्शन करने गए 15 मिनट सूने रहे मकान में 4 लाख के जेवर चोरी

बांसवाड़ा| शहर के रातीतलाई स्थित गली नंबर 8 में डॉ. एमके जैन के महज 15 से 20 मिनट सूने रहे मकान को चोरों ने निशाना बना दिया। यहां से चोर 4 से 5 लाख कीमत के जेवर और 40 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह पत्नी के साथ सुबह 6 बजे के करीब मंदिर दर्शन करने गए थे। घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जानकारी जुटाई। हालाकि दिनदहाड़े महज कुछ घंटे सून रहे मकान में चोरी पर क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा को लेकर आक्रोश जताया।
