Home News Business

अवैध तरीके से 456 केन (बीयर) रखने के केस में ढाई महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

Banswara
अवैध तरीके से 456 केन (बीयर) रखने के केस में ढाई महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। अवैध तरीके से मध्यप्रदेश में प्रचलित बीयर के भंडारण के केस में ढाई महीने से फरार बोरपाडा नल्दा के प्रकाशचंद्र उर्फ प्रकाश मईड़ा को आंबापुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी जीवतराम मीणा ने बताया कि फरवरी में पुलिस टीम ने दिनेश मईड़ा के घर दबिश दी थी। इसमें ढालिये में रखी 456 केन (बीयर) बरामद हुई थी। मध्यप्रदेश में प्रचलित इस बीयर के भंडारण को लेकर दिनेश के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर दिनेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि यह बीयर उसका भाई प्रकाश लेकर आया था और उसके घर के ढालिये में रखी थी। प्रकरण में प्रकाश की ढाई महीने से फरार था।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×