Home News Business

पहले दो सप्ताह अच्छी बारिश, अंतिम में औसत

Banswara
पहले दो सप्ताह अच्छी बारिश, अंतिम में औसत
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. जिले में अब मानसून ऑनसेट हो गया है। जिससे जुलाई के शुरू के दो सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं बाद के दो सप्ताह में औसत से कम बारिश हो सकती है। अब मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां पूरी तरह से अनुकूल है और मानसून के आगे बढ़ने के प्रभाव से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि हवा के साथ आने वाली नमी बारिश होने में काफी अधिक सहायक होगी। जिससे जिले में अच्छी बारिश होने से बुवाई का दौर शुरू हो जाएगा।

समुद्र सतह का तापमान वर्तमान में भूमध्य रेखीय प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ की तटस्थ स्थितियां हैं। {पहला - मानसून एक्टिविटी अच्छी होने से बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। {दूसरा - हवा के साथ नमी आने से अच्छी बारिश होगी। {तीसरा - सामान्य से हल्की बारिश होगी। {चौथा - सामान्य से कम बारिश होगी। {भूमध्य रेखीय पश्चिमी और मध्य प्रशांत महासागर में औसत से नीचे तापमान है। नवीनतम मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली एमएमसीएएफएस से संकेत मिलता है कि मानसून ऋतु के दूसरे भाग के दौरान ला नीना की स्थिति विकसित होने की संभावना है।

बांसवाड़ा| मानसून की एंट्री होने के छठे दिन पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे होकर 29 डिग्री दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का अंतर रहा। सोमवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दानपुर में 1 एमएम, घाटोल 5, बागीदौरा 5, सल्लोपाट 1, सज्जनगढ़ में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

हवा की गति 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से दक्षिण से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रही। आर्द्रता 82% दर्ज की गई। इधर सोमवार सुबह 8 बजे तक समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा में 22 एमएम, केसरपुरा 30, दानपुर 75, घाटोल 76, भूंगड़ा 20, गढ़ी 6, लोहारिया 16, अरथूना 10, कुशलगढ़ 1, सज्जनगढ़ में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×