Home News Business

पहली बार रिकॉर्ड 31,411 लोगों को लगाई वैक्सीन, आंबावाड़ी में रात 9.15 बजे टीके के लिए लगी रही कतार

Banswara
पहली बार रिकॉर्ड 31,411 लोगों को लगाई वैक्सीन, आंबावाड़ी में रात 9.15 बजे टीके के लिए लगी रही कतार
@HelloBanswara - Banswara -

जिले में 29 जून से थमी वैक्सीनेशन की रफ्तार शनिवार को एक बार फिर बढ़ी है। जिले में 87 सेशन साइट पर रिकॉर्ड 31 हजार 411 लोगों ने टीका लगवाया। कई गांव और कस्बों सहित शहर से कुछ सेंटरों पर शाम 7 बजे तक कतारें लगी रहीं। चिकित्सा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोविशिल्ड वैक्सीन के 18 से 44 साल तक के युवाओं का 10423 को पहला डोज लगाया गया।

वहीं 1470 को दूसरा डोज लगा। इसी प्रकार 45 से 60 की उम्र के 1531 को पहला डोज और 4527 को दूसरा डोज लगा। हालांकि 60 से अधिक उम्र के कम लोग ही सेशन साइट पर आए। 209 को पहला और 581 को दूसरा डोज लगाया गया।

इसी प्रकार को वैक्सीन में 18 से 45 के युवाओं में 9639 को पहला डोज, 1850 को दूसरा, 45 से 59 आयुवर्ग में 820 को पहला 248 को दूसरा डोज लगाया गया। 60 प्लस में 86 को पहला और 26 को दूसरा डोज लगाया गया यानि कोविशिल्ड की 1812 और कोवैक्सीन की 1221 वायल उपयोग में ली गई। शहर में आंबावाड़ी में शाम तक लोग वैक्सीन लगाने आते रहे।

शेयर करे

More news

Search
×