नकली की आशंका; एक दुकान, 2 गोदाम से 7 ब्रांड का 5082 किलो घी, 915 किलो तेल जब्त

चिकित्सा विभाग और पुलिस ने सोमवार रात और मंगलवार को रातीतलाई गली नंबर-8 में रितिका एंटरप्राइजेज के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से 5082 किलोग्राम घी और वनस्पति घी मिला। 915 किलो तेल जब्त किया है। सभी जगह से 16 सैंपल लिए हैं। 7 जांच के लिए भेज दिए हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे रितिका एंटरप्राइजेज की दुकान से महान, एवरग्रीन, जैमिनी, श्रीजी और नंदिनी के अलावा वेज फैट के कुल 16 सैंपल लेकर दुकान को सील कर दिया।
कोतवाली पुलिस दुकान मालिक अनिल टेहलानी को साथ लेकर पहुंची थी। टेहलानी के दो और गोदामों उदयपुर रोड पर श्याम विहार कॉलोनी और घाटोल रोड पर बालाजी नगर को मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सील किया। वहां से सैंपल लेकर उनको भी सील कर दिया। इस तरह दुकान से 2525 किलो, श्याम विहार गोदाम से 3045 किलो और बालाजी नगर वाले गोदाम से 427 किलो ( कुल 5,997 किलो) घी और वनस्पति घी को जब्त किया है।
सूत्रों के अनुसार अनिल टेहलानी के पास किसी भी ब्रांड का घी-तेल बेचने के लिए डीलरशिप नहीं थी। वहीं वैज फेट और घी को मिक्स कर वह गांवों में महज 170 रुपए किलो के हिसाब से घी बेचता था। { नंदिनी ब्रांड का वेजफैट वनस्पति घी 555 किलो { एवरग्रीन ब्रांड का वेजफैट वनस्पति घी 225 { राग वनस्पति 900 { वनस्पति जैमिनी 600 { श्रीजी वेजफैट 5 लीटर में 140 { श्रीजी वेजफैट 1 लीटर में 60 { श्रीजी वेजफैट आधा लीटर में 45 किलो। राती तलाई स्थित दुकान के बगल में एक और दुकान है, इसकी जानकारी न तो पुलिस को थी और न ही खाद्य विभाग की टीम को। पहले से रैकी होने के बावजूद भी पुलिस और विभाग की ओर से यह बड़ी चूक मानी जा रही है। भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार इस दुकान में भी नकली ब्रांड के स्टीकर मिल सकते हैं। यह दुकान भी रितिका एंटरप्राइजेज की है। गोदाम से गैस सिलेंडर और चूल्हा बरामद: श्याम विहार कॉलोनी स्थित गोदाम से टीम को चूल्हे के साथ एक सिलेंडर मिला है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यापारी को यहां छापा पड़ने की भनक पहले से ही थी। ऐसे में यहां से नकली घी बनाने से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली। सोमवार शाम 5 बजे पुलिस की गाड़ी रातीतलाई गली नंबर-8 में पहुंची तो वहां काम करने वाले लड़कों ने आनन-फानन में अंदर का गेट लॉक किया और शटर बंद करे बिना ही भाग गए। पुलिस ने मालिक को बुलाया और फिर खाद्य विभाग की टीम के साथ रात 8:30 बजे दुकान पर पहुंचे। यहां सुबह 3:30 बजे तक कार्रवाई की। यहां 2525 किलो एवरग्रीन, नंदनी, राग वनस्पती, जैमीनी, श्रीजी ब्रांड का घी को सीज किया। इसके बाद 4 बजे श्याम विहार महान घी, रिफाइंड सोयाबीन तेल सिंपली फ्रेश, नंदनी ब्रांड का मिल्क फ्ल्यू, श्रीजी गोल्ड का वेजफैट और जैमिनी वनस्पती घी के 8 सैंपल और घाटोल रोड पर बालाजी नगर से भी 427 किलो महान घी को 4:30 बजे सीज किया।
मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे टीम श्याम विहार कॉलानी स्थित गोदाम पर पहुंची थी। इस कार्रवाई के लिए आदेश सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने और सील की कार्रवाई दूसरे सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने की। (किलो में ) { महान घी - 300 { सिंपली फ्रैश का रिफाइंड सोयाबीन तेल - 915 किलो { नंदी ब्रांड का मिल्क फ्ल्यू - 480 किलो { श्रीजी गोल्ड वेजफैट - 1050 किलो { वनस्पति जैमिनी - 300 किलो { महान घी 1 लीटर - 400 किलो { महान घी 200 एमएल. - 27 किलो। छोड़ दी
