Home News Business

घर में घुसकर 12 साल की बच्ची का गला काटा:नाक-कान के गहने ले गए लुटेरे; खून से लथपथ शव देख बेसुध हुई मां

Banswara
घर में घुसकर 12 साल की बच्ची का गला काटा:नाक-कान के गहने ले गए लुटेरे; खून से लथपथ शव देख बेसुध हुई मां
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा में घर में घुसे लुटेरों ने 12 साल की लड़की का गला काटकर हत्या कर दी। लुटेरों ने पूरा घर खंगाला, लेकिन उनको कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद लुटेरे लड़की के नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गए।

परिजन खेत से लौटकर आए तो लड़की का शव रसोई में खून से लथपथ मिला। बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गई और घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। मामला लोहारिया थाना इलाके के पालोदा कस्बे का है।

12 साल की जाह्नवी का शव रसोई के फर्श पर लहूलुहान हालत में मिला।
12 साल की जाह्नवी का शव रसोई के फर्श पर लहूलुहान हालत में मिला।

खेत पर गए थे परिजन, घर पर अकेली थी लड़की जानकारी के अनुसार, लालजी पाटीदार का अपनी पत्नी और 2 बेटियों और 1 बेटे के साथ रविवार सुबह 5 बजे खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी बेटी जाह्नवी (12) घर पर अकेली थी। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच कुछ लुटेरे घर में घुसे और लड़की की गला काटकर हत्या कर दी।

लुटेरों ने पूरा घर खंगाला, लेकिन घर में कुछ नहीं मिला। इसके बाद लुटेरे लड़की के नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। DSP सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ ही परिजनों से बात की। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वॉड भी बुलाया है।

बेटी का शव देख मां रोते-रोत बेसुध हो गई। पड़ोस की महिलाओं ने उसे संभाला।
बेटी का शव देख मां रोते-रोत बेसुध हो गई। पड़ोस की महिलाओं ने उसे संभाला।

रसोई में पड़ी थी लाश, नाक-कान के गहने थे गायब लड़की की बड़ी बहन कृष्णा पाटीदार ने बताया- सुबह घर के सभी लोग सुबह खेत पर गए थे। मेरा छोटा भाई (5) और चौथी क्लास में पढ़ने वाली छोटी बहन जाह्नवी (12) घर पर थे। मां सुबह 7 बजे खेत से घर लौटकर आई और खाना बनाकर वापस खेत पर आ गई।

कृष्णा ने बताया- आते समय छोटा भाई रोने लगा तो मां उसे साथ लेकर आ गई। जाह्नवी घर पर अकेली थी। सुबह 10.30 बजे हम घर लौटे तो जाह्नवी को आवाज दी, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। रसोई में जाकर देखा तो फर्श पर खून से लथपथ हालत में उसका शव पड़ा था। उसके कान और नाक के गहने गायब थे।

बड़ी बहन ने बताया- ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो वहां बक्सा खुला पड़ा था। घर से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। जाह्नवी को खून से लथपथ हालत में देखकर मां बेसुध हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बड़ी बहन से बात की।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बड़ी बहन से बात की।

लोगों ने घटना को लेकर जताया विरोध परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के विरोध में लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के विरोध में पालोदा कस्बे का बाजार बंद कराया गया है।

उधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।मौके पर ही पोस्टमॉर्टम करवाने और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं।

आक्रोशित लोगों ने मुख्य बाजार में महालक्ष्मी शॉप के पास टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने मुख्य बाजार में महालक्ष्मी शॉप के पास टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

एसपी बोले- सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रहे हैं बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा- पालोदा कस्बे में नाबालिग बच्ची के गले पर शार्प वैपन से वार कर मर्डर किया गया है। टीमों ने सबूत जुटाए हैं। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लुटेरे थे, आसपास का कोई और था या फिर और दूसरा मामला है।

एसपी बोले- मैंने खुद मौका देखा। लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को समझा रहे हैं कि हम लड़की का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराएंगे। समय रहते पोस्टमॉर्टम होने से आगे की जांच और अनुसंधान पर जल्द काम कर पाएंगे।

छोटे भाई के साथ जाह्नवी (दायें) फाइल फोटो।
छोटे भाई के साथ जाह्नवी (दायें) फाइल फोटो।

कंटेंट सहयोग : योगेश तेली, खोडन।

शेयर करे

More news

Search
×