Home News Business

बांसवाड़ा से रतलाम तक 11.26 करोड़ से नई सड़क बनाई जाएगी

Banswara
बांसवाड़ा से रतलाम तक 11.26 करोड़ से नई सड़क बनाई जाएगी
@HelloBanswara - Banswara -

    बांसवाड़ा| छह माह बाद बांसवाड़ा से रतलाम तक का सफर आरामदेह होगा। राजस्थान राज्य सड़क विकास प्राधिकरण ने बांसवाड़ा से एमपी बॉर्डर तक की 40 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। सड़क को दोबारा बनाने के लिए 11.26 करोड़ रुपए की लागत आंकी जा रही है। टेंडर 29 जून को खुलेंगे। ठेकेदार को छह माह के अंदर सड़क को उखाड़ नए सिरे से डामर चढ़ाना होगा। उल्लेखनीय है कि 2012-13 में इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन बनने के कुछ समय बाद से ही यह सड़क टूटने लगी थी, जबकि इसके निर्माण पर 105 कराेड़ 99 लाख रुपए खर्च की गई थी। इस तरह प्रति किलाेमीटर लगभग 2 कराेड़ 65 लाख रुपए की लागत अाई थी। जबकि नेशनल हाइवे की अच्छी से अच्छी सड़क के निर्माण पर ही दाे कराेड़ रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च अाता है।

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×