Home News Business

लोकसभा चुनाव के बाद BAP पार्टी में बिखराव:खिलाफ जाने वालों को किया बाहर; पूर्व विधायक का पति भी शामिल

Banswara
लोकसभा चुनाव के बाद BAP पार्टी में बिखराव:खिलाफ जाने वालों को किया बाहर; पूर्व विधायक का पति भी शामिल
@HelloBanswara - Banswara -

लोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भाजपा के कद्दावर नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीया को हराया। चुनाव के नतीजे आने के 20 दिन के भीतर ही पार्टी में बड़े स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने आदेश जारी कर पार्टी सदस्य मणिलाल गरसिया, दिनेश डाबी, राकेश डिंडोर, मुकेश राणा, राजू राणा, नारायण बामनिया, पवन बुझ और तेजकरण मईडा को पार्टी से बाहर कर दिया है।

इसमें मणिलाल गरासिया कांग्रेस की पूर्व विधायक कांता भील के पति हैं। इन सभी पर चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता करने और चुनाव के बाद भारत आदिवासी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप हैं।

यह आरोप है कि ये सभी BAP के समान दूसरा संगठन बनाने के लिए विरोधी लोगों से लगातार संपर्क कर रहे थे। ये लोग सौदेबाजी भी करने लगे थे। इन सबकी पूरी पुख्ता जानकारी मिलने के बाद इन्हें सुधरने का भी मौका दिया गया, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।

शेयर करे

More news

Search
×