Home News Business

बागीदौरा विधायक पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग, छोटी सरवन में रैली निकाली

Banswara
बागीदौरा विधायक पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग, छोटी सरवन में रैली निकाली
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटी सरवन में रैली निकाली और विधानसभा अध्यक्ष के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व मंत्री, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों की ओर से बैठक हुई।

इसमें पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को प्रश्न लगाने के नाम पर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पूर्व राज्य मंत्री दलीचंद मईड़ा ने कहा कि बीएपी के लोग आदिवासी समाज को दुष्प्रचार से गुमराह कर रहे हैं।

जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईड़ा, पूर्व प्रधान धीरज मल गणावा, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मईड़ा, कार्यक्रम सहसंयोजक संजय महेश्वरी, सरपंच सुरेश चंद्र कटारा, शंकर लाल मईड़ा, नारायण लाल निनामा, मनसुख मईड़ा, मंडल महामंत्री ऋतुराज मोरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×