बांसवाड़ा| राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने 15 अप्रैल से 27 जून तक ग्रीष्मकालीन समय सारिणी घोषित की है। अधिसूचना के अनुसार, कोर्ट का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं कार्यालय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक खुलेगा। अधीनस्थ न्यायालय सुबह 8 से 12.30 बजे तक संचालित होंगे। पीआरसी अधिकारी सुबह 7.30 से 8 और 12.30 से 1 बजे तक कार्य करेंगे।