Home News Business

पंचायत राज चुनाव की कांग्रेस ने शुरू की तैयारी:जिलाध्यक्ष बोले- संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करें, आनंदपुरी और बागीदौरा में बनेगा पार्टी का प्रधान

Banswara
पंचायत राज चुनाव की कांग्रेस ने शुरू की तैयारी:जिलाध्यक्ष बोले- संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करें, आनंदपुरी और बागीदौरा में बनेगा पार्टी का प्रधान
@HelloBanswara - Banswara -

आनंदपुरी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक बुधवार को हुई। इसमें प्रभारी सत्यनारायण मंगरोरा ने कहा की बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है। इसलिए 2028 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक बागीदौरा और आनंदपुरी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह है, इसलिए हम पंचायतराज चुनाव में भी दोनों प्रधान कांग्रेस के बनाएंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पंडया ने कहा कि हमें संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करना है। हर बूथ पर टोली बनानी है जो कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हो।

कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि जो ब्लॉक पदाधिकारी बैठक में नहीं आते है, उनको हटा दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा की यहां की बूथ लेवल की इकाई का गठन कर दिया गया है। जो सक्रिय भी है और योजना के अनुसार कार्य चल रहा है। कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस इलाके में सालों से कांग्रेस का आधिपत्य रहा है। यहां की जनता ने पिछले चुनाव में यहां से जिस कांग्रेस के नेता जो विधायक बनकर जयपुर भेजा था, उन्होंनें पार्टी को न देखते हुए भाजपा की शरण ली। लेकिन यहां की जनता जागृत है। उन्हें सबक सिखाएंगे। एक बार तो सिखा दिया अब पंचायत राज में फिर से सिखाएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×