Home News Business

भागाकोट स्कूल में कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद, 15 तक पहाड़े नहीं बोल पाए विद्यार्थी

Banswara
भागाकोट स्कूल में कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद, 15 तक पहाड़े नहीं बोल पाए विद्यार्थी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। भागाकोट स्कूल में पहुंचे कलेक्टर ने जब बच्चों के साथ संवाद किया तो पहाड़े याद आ गए, लेकिन बच्चे 15 तक पहाड़े नहीं सुना सके तो उन्होंने कहा कि अगली बार जब वो आएंगे तो 15 तक कंठस्थ कर लेंगे। मौका था शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ का। कार्यक्रम में प्रदेशभर में 1 से 19 साल आयु वर्ग के बच्चों, किशोर व किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय व निजी विद्यालयों, उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा मदरसों में कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की दवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों की देखरेख में खिलाई जाएगी।

इस दौरान स्कूल में उन्होंने बच्चों संग हिंदी और अंग्रेजी में पहाड़े बोले। कलेक्टर को साथ पाकर बच्चे जोश में आ गए और वादा किया कि अगली बार तक वे 15 तक के पहाड़े कंठस्थ कर लेंगे। कलेक्टर ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल डिंडोर, डॉ. भरतराम मीणा, सुशील जैन के साथ जनप्रतिनिधि, चिकित्सा व शिक्षा विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी मौजूद थीं। इसके बाद कलेक्टर ने आंबावाड़ी अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

शेयर करे

More news

Search
×