महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने के केस में सहआरोपी गिरफ्तार

महिला को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में कसारवाड़ी पुलिस ने सहआरोपी बोरखेड़ी निवासी दीवान उर्फ देवीलाल कटारा को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी नरेंद्रसिंह ने बताया कि 28 जुलाई को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 27 जुलाई को वह अपने पीहर में थी। जहां आरोपी दीवान और राजेश बाइक लेकर आए और प्रार्थिया को उनके घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा दिया। बाद में अपहरण कर बोरखेड़ी नदी के पास ले गए, जहां आरोपी राजेश ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो पुलिस केस किया। इस केस में पुलिस राजेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।