Home News Business

वागड़ में न्याय यात्रा के आस-पास ही CM का दौरा:इधर राहुल गांधी का दौरा, उधर कांग्रेस के दिग्गज होंगे भाजपा में शामिल

Banswara
वागड़ में न्याय यात्रा के आस-पास ही CM का दौरा:इधर राहुल गांधी का दौरा, उधर कांग्रेस के दिग्गज होंगे भाजपा में शामिल
@HelloBanswara - Banswara -

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के कद्दावर नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीय पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन कर चुके हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। बांसवाड़ा जिला प्रमुख सहित कई प्रधान, सरपंच एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।

कयास यह भी लगाया जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष भी पार्टी छोड़ने जा रहे हैं। वह भी तब जब अगले 6-8 दिन के भीतर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बांसवाड़ा जिले का दौरा होने वाला है।

सीएम भजनलाल शर्मा न्याय यात्रा के दौरान सभाएं करेंगे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा जॉइन कराई जाएगी।
सीएम भजनलाल शर्मा न्याय यात्रा के दौरान सभाएं करेंगे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा जॉइन कराई जाएगी।

सीएम भी 3-5 मार्च के बीच बांसवाड़ा आएंगे

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल की यात्रा के आसपास ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बांसवाड़ा जिले का दौरा प्रस्तावित है। संभावना 3 मार्च से 5 मार्च के बीच बताई जा रही है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी और नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ली है। अब इन्तजार आधिकारिक शेड्यूल का है।

भाजपा की सदस्यता लेते मालवीया। - फाइल फोटो
भाजपा की सदस्यता लेते मालवीया। - फाइल फोटो

पहले ही तय हो चुकी है दल बदलने की रूपरेखा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई सदस्यों को भाजपा में शामिल करने का दावा पूर्व मंत्री मालवीय सार्वजनिक मंच पर कर चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा से पहले बड़ा झटका कांग्रेस को लगाना तय है। इस स्थिति में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी इस चिंता में है कि भीड़ कैसे जुटाएं।

हालांकि बांसवाड़ा में यात्रा किस रूट से गुजरेगी यह फाइनल प्लान अब तक नहीं आया है। राहुल के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। न्याय यात्रा पर मालवीय के पार्टी छोड़ने का असर नहीं हो इसके लिए अगले दो से तीन दिन में प्रदेश कांग्रेसी और एआईसीसी के पदाधिकारी भी बांसवाड़ा पहुंचने वाले हैं ताकि व्यवस्था संभाली जा सके।

शेयर करे

More news

Search
×