हरिदेव जोशी रंगमंच पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कल, जिम्मेदारियां सौंपी
बांसवाड़ा| शहर के हरिदेव जोशी रंगमंच पर रविवार सुबह 10 बजे जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय उत्सव का सीधा प्रसारण होगा। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने इस उत्सव की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारियों को दायित्व सौंपे। जिला कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी को संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी है।