Home News Business

3 पर दुष्कर्म का केस

Banswara
3 पर दुष्कर्म का केस
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की एक शिकायत पर 3 जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता युवती ने घटना 4-5 साल पहले की बताई है। वह पढ़ाई के लिए बांसवाड़ा आई थी। यहां उसकी मित्रता आंबापुरा क्षेत्र के देवीलाल निनामा के साथ हुई। आरोप है कि अभियुक्त ने प्रार्थिया के साथ विवाह की बात करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी का वादा नहीं निभाया। पुलिस ने देवीलाल निनामा, आंबापुरा क्षेत्र का माना निनामा, रामगढ़ के सरपंच रमेश निनामा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×