Home News Business

अनास नदी पर मिनी बांध बनाकर गुजरात जा रहे पानी को रोकेंगे, प्रभावी योजना बनाएंगे

Banswara
अनास नदी पर मिनी बांध बनाकर गुजरात जा रहे पानी को रोकेंगे, प्रभावी योजना बनाएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

शहर के कुशलबाग मैदान में चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांसवाड़ा नगर की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। जिसमें 400 से अधिक गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने शौर्य का प्रदर्शन किया। सुबह 7.37 बजे संघ सरसंघचालक की तस्वीर को प्रणाम कर अतिथियों ने डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की और ध्वज प्रणाम शुरू हुआ। संघ की प्रा​र्थना से उत्सव प्रारंभ हुआ।

नगर संघचालक जयंतीलाल भट्‌ट की अध्यक्षता में आयोजित उत्सव में संघ के अनुशासन, शाखाओं मंे नियमित जाने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। नगर प्रचार प्रमुख हिमेश उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न समूहों में स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन, सामान्य योग, दंड योग, नियुद्ध के माध्यम से किया। वर्ष प्रतिपदा उत्सव को संबोधित करते हुए आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लेहरी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिवस है। आज सृष्टि की स्थापना का दिवस है। युधिष्ठिर संवत, कल्कि संवत, विक्रम संवत जैसे संवत भारत में प्रचलित हुए। लेकिन दासता के दीर्घ काल खंड में हम अपने गौरव को भूल बैठे और अत्यंत अवैज्ञानिक ग्रेगेरियरन कैलेंडर को नव वर्ष मान बैठे। जबकि विक्रम संवत वैज्ञानिक काल गणना है।

आज प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक दिवस है। इस वर्ष ही भगवान राम के भव्य प्रासाद में प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। संपूर्ण देश और विश्व में फैले सनातन समाज में उत्साह और उल्लास के भाव से अपनी आंखों से संघर्ष के पांच सौ साल पूर्ण होते देखे। आज संघ संस्थापक जन्मजात देशभक्त डॉ. हेडगेवार का जन्म दिवस भी है।

देश सेवा के लिए राजनीतिक और क्रान्तिकारी मार्ग की कमियों को देख कर हेडगेवार ने नए और ईश्वरीय मार्ग अपनाते हुए 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्राप्त कर भिन्न भिन्न समाज जीवन में प्रमुख भूमिका में आए स्वयंसेवकों ने विश्व में देश का नाम शिखर पर पहुंचाया। नगर सह कार्यवाह मयंक चौबीसा ने नगर कार्यकारिणी के नवीन दायित्वों की घोषणा की। संघ प्रार्थना के बाद उत्सव का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक मनफूल, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री रामस्वरूप महाराज, विभाग प्रचारक विकास राज सहित संघ के स्वयंसेवक, प्रबुद्धजन मौजूद रहे। दैनिक भास्कर बांसवाड़ा, बुधवार, 10 अप्रैल, 2024 | 16 बांसवाड़ा. माही विभाग के अभियंताओं से चर्चा करते मुख्य अभियंता विनोद चौधरी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×