Home News Business

रात 10 बजे कटुंबी में बस पलटी, जैन समाज के 22 श्रद्धालु घायल, महिला गंभीर

Banswara
रात 10 बजे कटुंबी में बस पलटी, जैन समाज के 22 श्रद्धालु घायल, महिला गंभीर
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| मध्यप्रदेश के बदनावर जिले से श्वेतांबर जैन समाजजन केसरियाजी दर्शन कर लौट रहे थे कि बांसवाड़ा में कटुंबी के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुए। सूचना मिलने के बाद दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से एमजी अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को वार्ड में भर्ती कर दिया है।

दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 2 बाई 2 सीट की इस बस में करीब 25 लोग सवार थे। घायलों ने बताया कि कटुम्बी गांव के पास से गुजरने के दौरान अचानक एक जानवर सामने आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर कच्चे में जाकर पलट गई। गंभीर महिला को उदयपुर के लिए रैफर किया जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×