Home News Business

शादी के बाद दाे दिन ही साथ रही दुल्हन, बांसवाड़ा जिले केे 4 लाेगाें पर डूंगरपुर कोतवाली में केस दर्ज

Banswara
शादी के बाद दाे दिन ही साथ रही दुल्हन, बांसवाड़ा जिले केे 4 लाेगाें पर डूंगरपुर कोतवाली में केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

शहर निवासी एक व्यक्ति ने शादी के नाम पर ढाई लाख रुपए लेने, युवती का फाेन स्विच ऑफ आने व दलाल की तरफ से युवती काे आज व कल भेजने की बात कह कर झांसा देने का आराेप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने काेतवाली पुलिस थाने में धाेखाधड़ी की धारा में युवती, उसके माता-पिता व दलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। सभी नामजद बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाले ललित ने पुलिस काे रिपाेर्ट देकर बताया कि हमारे समाज में लड़कियों की कमी है। जीजा महेन्द्र व बांसवाड़ा निवासी लोकेश ने दलाल बांसवाड़ा बालाजी नगर निवासी भंवर सिंह पुत्र गुम्बन सिंह राजपूत के कहे अनुसार एक लड़की बताई। जिसका नाम पायल पंचाल है। जाे बांसवाड़ा जिले के पद्मनाथ का गडा ताजपुर की रहने वाली है। परिवार वालों का लड़की पंसद आई तो शादी करने के लिए राजी हुए। इस पर दलाल भंवर सिंह ने शादी की एवज में दो लाख पचास हजार रुपए की मांग की। ललित की तरफ से चेक देने पर दलाल ने मना कर दिया कि मुझे नकद ही चाहिए। इस पर तीन सितंबर काे दाेनाें की शादी मंदिर में हुई। इसके बाद 50 रुपए के स्टाम्प पर एक शर्त पत्र विवाह का पायल पंचाल, दलाल भंवर सिंह व मणीलाल जो कि इसका मामा था। उन्होंने कोर्ट में नोटेरी कराया था। इसके बाद पायल ललित की पत्नी बन कर केवल दो ही दिन उसके साथ रही। रिपाेर्ट के अनुसार 5 सितंबर काे उसके मामा व दलाल का ललित पर फोन आया कि पायल के नानाजी की मृत्यु हो गई है। इस पर ललित व उसके जीजा महेन्द्र दोनों से कार से पायल काे बांसवाड़ा छोड़ा। फिर ललित डूंगरपुर आ गया। इसके बाद ललित ने पायल के नंबर पर काॅल किया। उसका नंबर स्विच ऑफ था।

शेयर करे

More news

Search
×