Home News Business

बांसवाड़ा के नए SP ने सम्भाला पदभार:बोले- आम लोगों का पुलिस में भरोसा बढ़े, यही हमारा उद्देश्य

Banswara
बांसवाड़ा के नए SP ने सम्भाला पदभार:बोले- आम लोगों का पुलिस में भरोसा बढ़े, यही हमारा उद्देश्य
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा में नए एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने सोमवार सुबह कार्यालय में पदभार सम्भाला। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद एसएसपी कानसिंह भाटी और डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। एसपी ने इसके बाद अपने कार्यालय के हर रूम का निरीक्षण किया।

नए एसपी ने वहां कर्मियों से मुलाकात कर व्यवस्था और कामकाज देखा। भाटी ने नए एसपी को थानों और चौकियों के साथ जिले में पुलिस नफरी की जानकारी दी। साथ ही शहर सहित जिले के भौगोलिक और सामाजिक स्थिति के बारे में बताया।

एसपी ने कहा- आज पहला दिन है। निरीक्षण के बाद कामकाज के बारे में पता किया। इसमें सुधार की आवश्यकता होने पर आगे उसे सुधारा जाएगा। मेरी प्राथमिकता आमजन को न्याय मिले और उनका विश्वास पुलिस पर बना रहे। लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाए। कमजोर वर्ग को हरसंभव सहयोग करें। बांसवाड़ा के बारे में और यहां के टूरिस्ट प्लेस के बारे में पहले काफी कुछ सुना है। बहुत ही अच्छी जगह है।

शेयर करे

More news

Search
×