Home News Business

बांसवाड़ा: शादी के दूसरे दिन ही युवक ने की आत्महत्या

Banswara
बांसवाड़ा: शादी के दूसरे दिन ही युवक ने की आत्महत्या
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा/ रोहनवाड़ी| सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमानिया मोती गांव में शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गमनिया मोती गांव के 21 वर्षीय महेंद्र की शादी 10 अप्रैल को सज्जनगढ़ के भूरादौड़ गांव में मंजूला गरासिया के साथ हुई थी। गुरुवार रात 12 बजे शादी कर दूल्हा-दुल्हन और बारात लौटी थी। दुल्हन के कुछ परिजन भी साथ आए थे। वे दुल्हन का आणा लेकर 11 अप्रैल सुबह चले गए।

शुक्रवार शाम को महेंद्र ने खाना खाने के बाद बिना बताए घर से कहीं निकल गया। उस समय मां घर में काम कर रही थी। पिता शादी के कार्यक्रम में कहीं और गए थे। लौटने पर महेंद्र घर पर नहीं मिला तो पत्नी से पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं बताई। तलाश शुरू की गई। रात 12 बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में महेंद्र का शव पेड़ से लटका मिला।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×