Home News Business

बांसवाड़ा खरीदारी के लिए घर से निकली युवती लापता

Banswara
बांसवाड़ा खरीदारी के लिए घर से निकली युवती लापता
@HelloBanswara - Banswara -

    परतापुर| पुलिस थाना गढ़ी अंतर्गत प्रार्थिया दामिनी पत्नी संदीप कलाल निवासी जवाहर काॅलोनी परतापुर-गढ़ी ने अपनी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में दामिनी ने बताया कि छोटी बहन नंदनी पुत्री कान्तिलाल कलाल निवासी चन्दूजी का गड़ा जो करीब डेढ माह से प्रार्थिया के पास ही रह रही थी। 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे के करीब बांसवाड़ा में खरीदारी करने की बात कह कर वह घर से निकली थी। उसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटी। उसके मोबाइल पर संपर्क करने पर फोन बंद मिला। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदार से जानकारी ली लेकिन नंदनी पता नहीं चला। प्रार्थिया दामिनी ने बताया कि छोटी बहन नंदनी पहले से शादीशुदा होकर उसका तलाक हो चुका है। वह बांसवाड़ा स्थित निजी स्कूल में पहले पढ़ाने जाया करती थी। इसके बाद उसने स्कूल छोड़ दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×