एएसआई यशवंत काे सर्वोत्तम सेवा चिह्न सम्मान

बांसवाड़ा। पुलिस दूर संचार के प्रभारी एएसआई यशवंत द्विवेदी काे सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया। एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने रिजर्व पुलिस लाइन में उन्हें यह सम्मान अाैर प्रशस्ति पत्र दिया। एएसआई यशवंत इससे पहले साल 2003 में उत्तम सेवा चिह्न अाैर साल 2012 में अति उत्तम सेवा चिह्न से पूर्व में भी सम्मानित हाे चुके हैं। एसपी ने उनकी कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन अाैर ईमानदारी की प्रशंसा की।
