Home News Business

नाबालिग से ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार:आईजी ने 15 हजार रुपए की इनामी राशि की की थी घोषणा, आरोपी अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

Banswara
नाबालिग से ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार:आईजी ने 15 हजार रुपए की इनामी राशि की की थी घोषणा, आरोपी अहमदाबाद से किया गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा पुलिस ने ज्यादती के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके लिए आई रेंज ने इनाम की घोषणा की थी। आरोपी के लिए 15000 रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी रघुनाथ सिंह का गढ़ा प्रार्थी की बेटी को पत्नी बनाने की नियत से जनवरी में भगाकर ले गया था। इसमें बाद में आईजी ने आरोपी के लिए इनाम घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी के बारे में की वो अहमदाबाद में हैं। इस पर टीम बनाकर भेजी और आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नाबालिग को दस्तयाब कर पुलिस को सौंपा। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

शेयर करे

More news

Search
×