Home News Business

6 साल से फरार अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Banswara
6 साल से फरार अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। जिले की महिला थाना पुलिस ने 6 साल से अपहरण व दुष्कर्म के केस में फरार इनामी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी अरथूना के सिंघाड़ो का पाड़ला का कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल सिंघाड़ा को टीम ने गुजरात के हिम्मतनगर से पकड़ा। थानाधिकारी खुशबू ने बताया कि आरोपी कृष्णा पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

कृष्णा पर साल 2019 में सदर थाना क्षेत्र में लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में यह फरार चल रहा था। हाल ही में एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सभी थानों में दर्ज प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, खासतौर पर इनामी आरोपियों को पकड़ने पर जोर दिया गया था। इसके बाद टीम बनाकर आरोपी की तलाश की गई तो गुजरात में होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने यह कार्रवाई की।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×