Home News Business

महिला डॉक्टर की खुदकुशी पर काली पट्‌टी बांध दी सेवा

Banswara
महिला डॉक्टर की खुदकुशी पर काली पट्‌टी बांध दी सेवा
@HelloBanswara - Banswara -

दौसा के लालसोट की 41 वर्षीय डॉ.अर्चना शर्मा (गायनेकोलॉजिस्ट) के खुदकुशी मामले में बुधवार काे अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विरोध जताया। दाेनाें ही संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री काे ज्ञापन भेजा। जिसमें डॉक्टर के खिलाफ गलत धाराओं में केस दर्ज करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. दीपक निनामा ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विरोध स्वरूप डॉक्टरों ने सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक काली पट्टी बांधकर सेवाएं दी। इधर, आईएमए के जिलाध्यक्ष डाॅ. पंकज दाेसी ने बताया कि प्रसूता की माैत पर डॉक्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना सुप्रीम काेर्ट के आदेश की अवहेलना है। संगठन ने जिम्मेदार सभी पुलिस अधिकारियों और उत्पाती व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई ताे संगठन आंदाेलन करेगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×