मोबाइल टावर लगाने पर क्षेत्र वासियों का विरोध
Banswara October 14, 2018 बांसवाडा शहर के अगरपुरा क्षेत्र में किसी की निजी खाली पड़ी जमीन मोबाइल कंपनी के द्वारा मोबाइल टावर लगाने पर वहां के क्षेत्र के लोगो के द्वारा उसका विरोध किया।
मोबाइल कंपनी के द्वारा खुदाई चालू करने के बाद वहां के स्थानिय पार्षद श्यामा राणा व क्षेत्र के लोग आ गए और मोके पर काम को बंद करवाया और कहाँ कि ये टावर यहा पर नही लगेगा, टावर से यहा पर बिमारीयो का डर बना रहेगा और यहा पर असामाजिक तत्वो का बसेरा रहेगा जिस कारण हम ये टावर यहा पर लगने नही देंगे।
पार्षद ने नगर परिषद के अधिकारीयो को इसकी सुचना दी जिस पर मोके पर अधिकारी पहुचे और काम को बंद करवाया।