Home News Business

स्कूल का पार्टनर बनाने का झांसा देकर 9 लाख रुपए एंठे, 3 नामजद

Banswara
स्कूल का पार्टनर बनाने का झांसा देकर 9 लाख रुपए एंठे, 3 नामजद
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| स्कूल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए लेने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में 4 जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। बाहुबली कॉलोनी निवासी अभिषेक जैन ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2016 में बेरोजगार थे, लेकिन एमए, बीएड और नेट उत्तीर्ण कर रखा था। शिक्षा के क्षेत्र में बांसवाड़ा में कुछ करना चाहते थे।

आरोपियों को इसका पता था। इसलिए साजिश रचकर अभिषेक को भरोसा दिलाया कि उनका दिल्ली पब्लिक स्कूल में संपर्क है। इस स्कूल की एक ब्रांच बांसवाड़ा में ला सकते हैं। अभिषेक को भरोसा दिलाया कि अगर वह रुपए देता हैं तो 50-50 प्रतिशत की भागीदारी रहेगी। इस पर अभिषेक ने आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में 20 लाख 13 हजार 300 रुपए का भुगतान किया। आरोप है कि आरोपियों के पास स्कूल खोलने का कोई विधिक अधिकार नहीं होने के बावजूद उन्होंने 10 अप्रैल, 2017 को एक समारोह कर एक महंत से स्कूल का उद्घाटन कराया। आरोपियों ने शिक्षा विभाग बांसवाड़ा से कोई मान्यता लिए बगैर 9 सालों से स्कूल का संचालन कर बांसवाड़ा के लोगों को धोखा दे रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि स्कूल के दस्तावेजों में अभिषेक या उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं था। धोखा होने के संदेह पर दस्तावेज मांगे तो पार्टनरशिप डीड बनाने को कहा। जिसमें धोखा देने की नीयत से पुरानी तारीख 15 दिसंबर, 2015 के स्टांप पर इबारत लिख पार्टरनशिप डीड की तारीख 17 फरवरी, 2017 दर्शाकर अभिषेक और उसकी पत्नी को हस्ताक्षर के लिए स्टांप दिया।

इबारत पढ़ने पर अभिषेक को धोखा होने का संदेह हुआ, इसलिए उसने दस्तखत करने से इनकार कर दिया। स्कूल के उद्घाटन के एक महीने बाद अभिषेक को किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की एवज में आरोपियों ने 10 लाख रुपए तत्काल और 10 लाख रुपए अगले साल तक देने का भरोसा दिया, लेकिन अब तक 11 लाख रुपयों का ही भुगतान किया है। बाकी रुपए नहीं लौटा रहे। अभिषेक की रिपोर्ट पर पुलिस ने ऋषिकुंज निवासी राजेश तोमर, मोनिका सरगिया और राकेश तोमर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×